Monday, March 10, 2008

प्रियंका चोपडा ने किया अपने अंगों का दान


(कर्टॆसी: वन् इंडिया)
बॉलीवुड गैलरीप्रियंका चोपडा ने अपने शरीर के सारे अंगों का दान कर दिया है. प्रियंका ने कहा कि अगर उनकी मौत किसी दिमागी चोट के कारण होती है तो वो अपने शरीर के सारे अंगों को शोध कार्य के लिए दान कर देंगी.
उल्लेखनीय है कि प्रियंका ख़ुद एक फौजी अफसर की बेटी हैं और देश के लिए ही उन्होंने अपने अंगों का दान देने की घोषणा की है. पिग्गी चोप्स ने बताया कि मरने के बाद भी वो जिंदा रहना चाहती हैं.
प्रियंका ने सारे देशवासियों से अपील की है कि वो भी अपने शरीर के अंगों का दान दें और किसी इंसान को दोबारा ज़िंदगी देने में अपना सहयोग दें.
प्रियंका के इन विचारों की सभी ने प्रशंसा की और फौजी भाइयों ने उनका बहुत हार्दिक धन्यवाद किया.

1 comment:

Anonymous said...

main taareef nahiin karata... yah baat sach hai, she is fantastic..