Tuesday, April 15, 2008

नेगिटिव रोल्स नहीं करना चाहतीं हू: मंदिर बेडी

अभिनेत्री व टीवी एंकर मंदिरा बेदी आज अपने जीवन के 36 वसंत पूरे कर रही हैं। यह दिन वह परिवार के साथ बिताएंगी। स्टार प्लस की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' धारावाहिक में खलनायिका का किरदार निभा चुकीं मंदिरा अब नकारात्मक भूमिकाएं नहीं करना चाहतीं।उन्होंने बताया, "हम सभी के जीवन में कुछ नकारात्मक शेड्स भी होते हैं लेकिन धारावाहिकों में या तो नकारात्मक या फिर सकारात्मक भूमिकाएं ही करने को मिलती हैं।"मंदिरा कहती हैं, "डेली सोप में एक जैसी भूमिकाएं निभाने से बेहतर मुझे एंकरिंग करना लगता है।"इन दिनों स्टार प्लस के रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' में वह एंकरिंग कर रही हैं।जल्दी ही मंदिरा निर्देशक संजय झा की फिल्म 'मुंबई चकाचक' में एनजीओ के लिए कार्यरत महिला और चंद्रकांत कुलकर्णी की 'मीराबाई नॉट आउट' में क्रिकेट क्रेजी महिला के किरदार में दिखेंगी।सन 2003 और 2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप के 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' प्रसारण के दौरान अपने ब्लाउज के कारण चर्चा में रहीं मंदिरा मानती हैं कि जो महिलाएं पहले क्रिकेट नहीं देखती थीं, वह भी उनके कारण इस खेल से जुड़ गई हैं।
(कर्तेसी: वन इंडिया)

Monday, April 14, 2008

पहली सालगिरह पर साथ नहीं अभिषेक बच्चन _ ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड गैलरीख़बर आई थी कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी शादी की पहली सालगिरह मियामी में मनाने वाले हैं और इसीलिए पूरा बच्चन परिवार वहाँ मौजूद रहेगा.
लेकिन अब सुनने में आया है कि ऐश्वर्या मियामी नहीं पहुँच सकती. उन्होंने कोशिश तो बहुत कि लेकिन वो चाह कर भी नहीं जा पा रही हैं. इस बात से अभिषेक बचारे बहुत दुखी बताये जा रहे हैं.
बच्चन परिवार कि खुशियाँ ऐश्वर्या के बगैर अधूरी रहेंगी लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना पड़ता है.
(कर्टॆसी: वन् इंडिया)

Saturday, April 12, 2008

मल्लिका शेरावत फिल्म क्यान्सेल

'प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो 18' ने निर्देशक कुंदन शाह के साथ मतभेदों के चलते फिल्म 'मस्करेड' बनाने की योजना रद्द कर दी है। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत को लिया गया था।'स्टूडियो 18' के एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म के लिए मल्लिका को 95 लाख रुपये में साइन किया गया था। मल्लिका इस फिल्म की शूटिंग के लिए आती इससे पहले ही उनके मेहनताने का 25 फीसदी रुपये पहुंचा दिया गया था।सूत्रों ने बताया कि मल्लिका पहले बैनर द्वारा शाह के चयन से खुश नहीं थी। बाद में वह अपनी पसंद के सिनेमेटोग्राफर को फिल्म में रखना चाहती थी। लेकिन शाह ने कहा कि निर्देशक होने के कारण यह उनका अधिकार हैं कि वह किसे सिनेमेटोग्राफर रखें।य फिल्म आगे इसलिए भी नहीं बढ़ पाई क्योंकि फिल्म में शाह मल्लिका के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। गौरतलब है कि दोनों के मतभेद इतने आगे बढ़ गए थे कि स्टूडियो ने इस फिल्म की योजना को टालना ही बेहतर समझा।मल्लिका ने फिल्म के लिए दिए गए मेहनताने को वापस करने से भी मना कर दिया।

(Courtesy: One India)

Wednesday, April 9, 2008

दो संगीत का मिश्रण लाएंगे ए.आर. रहमान

संगीतकार ए.आर. रहमान इस समय पश्चिमी-भारतीय शास्त्रीय संगीत के मिश्रण की तैयारी में लगे हुए हैं।रहमान तीन साल से एलबम 'द लार्ड ऑफ द रिंग्स' में 200 संगीतज्ञों और तकनीशियनों की मदद से इसके प्रत्येक गीतों पर काम कर रहे थे। फरवरी में रिलीज हुए इस एलबम ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संगीतकार के रूप में स्थापित किया है।
चेन्नई में अभी हाल ही में पश्चिमी शास्त्रीय संगीत विद्यालय खोलने वाले रहमान ने बताया, "इस विद्यालय को खोलने के लिए और ज्यादा धन की जरुरत थी जिसके प्रायोजक के रूप जेट एयरवेज मदद कर रहा है।"
उन्होंने कहा, "एलबम 'द लार्ड ऑफ द रिंग्स' के प्रत्येक गीतों में कम से कम 200 संगीतज्ञों और तकनीशियनों ने काम किया है। इसके लिए बड़ी संख्या में गायक-मंडली को रखा गया था। हमने इस एलबम को लंदन में रिकार्ड किया और इसके मिश्रण को मेरे चेन्नई स्थित स्टूडियों में तैयार किया है। विश्व के कलाकारों ने इस एल्बम को तैयार करने में मेरर सहयोग किया है।"
गौरतलब है कि एल्बम के सभी गीत अंग्रेजी और इल्विश भाषा में है।
बालीवुड को रहमान के पश्चिमी संगीतों में अधिक व्यस्तताओं के कारण अच्छे संगीत से वंचित रहना पड़ सकता है। अपने व्यस्तताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत मुश्किल है लेकिन यह सही है की बालीवुड में मेरी भागीदारी कुछ कम हो जाएगी।"
उन्होंने कहा कि वह इस समय वह फिल्म के कार्यो को कम कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अभी ज्यादा ध्यान अपने पश्चिमी-शास्त्रीय संगीत विद्यालय पर लगाना है। यह विद्यालय भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के बीच एक सेतु का कार्य करेगा।

(कर्टॆसी: वन् इंडिया)

Tuesday, April 8, 2008

विवेक ओबरॉय ने किया किस

बॉलीवुड गैलरी विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या के गम में पूरी तरह से पागल हो गए हैं. वे आजकल आवारा हो चुके हैं और जहाँ तहां अपनी बेईज्ज़ती करवाते फ़िर रहे हैं.
पिछले 10 दिनों की लगातार शूटिंग के बाद विवेक एक पार्टी में गए. उनके साथ उनके दोस्त अपूर्व लाखिया भी गए थे. जहाँ विवेक ने शराब के दो चार घूँट अन्दर किए वहाँ वो शबाब की तलाश करने लगे.
मौका मिलते ही उन्होंने एक लड़की को धर दबोचा जो कि विदेशी थी. इतना ही नहीं वो लड़की उस इंसान की प्रेमिका थी जिसमे पार्टी दी थी. बस फ़िर क्या था. पहले तो उस लड़की न विवेक को प्यार से समझाने की कोशिश की लेकिन विवेक ने उसे सभी के सामने किस कर दिया.
इसके बाद विवेक को वो ज़ोरदार चांटा पड़ा जिसकी गूँज पूरी पार्टी में सुनाई दी. अपूर्व ने बीच बचाव करते हुए विवेक को वहाँ से निकाला और उसे घर छोड़ दिया. आज इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन विवेक ने माफ़ी मांगना तो दूर इस बारे में बात करना भी ठीक नहीं समझा.
अपूर्व ने कसम खाई है कि वो आज के बाद विवेक के साथ किसी पार्टी में नहीं जायेंगे।

(क‌र्टॆसी: व‌न् इंडिया)

Thursday, April 3, 2008

बच्चों के साथ अपनी फिल्म देखी जूडी फोस्टर ने

(क‌र्टॆसी: व‌न् इंडिया)हॉलीवुड गैलरीहालीवुड स्टार जूडी फोस्टर के बच्चों को उनकी फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने का मौका क्या मिला, इस अभिनेत्री की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "फोस्टर के बच्चों ने हाल ही में उनकी फिल्म 'निम्स आईलैंड' के प्रीमियर में शिरकत की।"
फोस्टर ने बताया कि पहली बार उनके दोनों बच्चों -नौ वर्षीय चार्ली और छह वर्षीय किट- को उनकी किसी फिल्म के प्रीमियर में भाग लेने का मौका मिला।
यही नहीं फोस्टर कहती हैं कि उनके दोनों बच्चों ने प्रीमियर के दौरान ही पहली बार उनकी कोई फिल्म सिनेमाघर में देखी।
सिनेमाघर में बच्चों के साथ हालीवुड की इस स्टार ने भी खूब मस्ती की। गौरतलब है कि इस अदाकारा की पिछली फिल्म 'द ब्रेव वन' के प्रीमियर में इन बच्चों को भाग लेने की इजाजत नहीं मिली थी।

Tuesday, April 1, 2008

अनिल कपूर का हॉलीवुड चान्स्

(Courtesy: One India)
ब्रिटिश निर्देशक डैनी बॉयल की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' में बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार अनिल कपूर अब गेम शो को प्रस्‍तुत करते दिखेंगे. इस संबंध में अनिल ने बताया, “कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के अमितजी और शाहरुख से मुझे कहीं भी जोड़ना ठीक नहीं होगा क्योंकि क्विज शो को प्रस्‍तुत करने का उनका अपना अंदाज था और फिल्म में मैं जिस गेम शो को प्रस्‍तुत कर रहा हूं, वह बिल्कुल अपने अंदाज में कर रहा हूं."
अनिल ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म का प्रस्ताव दिया गया तब तक बॉयल को वह बहुत करीब से जानते भी नहीं थे. सिर्फ उनकी कुछ फिल्में, 'ट्रांसपोर्टिंग', '28 डेज लेटर' और 'सनशाइन' देखी थीं. फिल्म 'ब्लैक एंड ह्वाइट', 'विरासत' और 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को मुग्ध कर देने वाले अनिल ने बताया कि उनका बेटा हर्ष बॉयल का बड़ा प्रशंसक है और उसी ने मुझे इस के लिए 'हां' करने पर जोर डाला.
आगरा में इसकी कुछ शूटिंग करने के बाद अब मुम्बई में इसकी पूरी शूटिंग हो रही है. कह सकते हैं कि यह फिल्म विकास स्वरूप की सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'क्यू एंड ए' पर आधारित है.
हिट किशोर धारावाहिक 'स्किन्स' में अभिनय कर चुके भारतीय मूल के ब्रिटिश कलाकार देव पटेल ने अनिल के इस शो में जीत के करीब पहुंचने वाले एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी का किरदार निभाया है.