Wednesday, September 10, 2008

दीपिका की प्रेम कहानी

पिछले दिनों दीपिका पादुकोण को अपने पूर्व प्रेमी निहार पंड्या के साथ घूमते देख लोग चौंक गए। दीपिका का निहार के साथ ऐसे समय घूमना जब रणबीर मुंबई से बाहर हों कई प्रश्नों को जन्म दे गया।
या तो दीपिका और रणबीर इतने आधुनिक हैं कि रणबीर को दीपिका का अपने एक्स-लवर निहार के साथ घूमने पर कोई ऐतराज नहीं है या फिर निहार को दीपिका पूरी तरह भूला नहीं पाई है। ये भी संभव है कि रणबीर को अपने प्यार पर बहुत ज्यादा विश्वास हो।दीपिका पादुकोण की जिंदगी में रणबीर के आने के पहले निहार पंड्या थे।
दोनों की दोस्ती मॉडलिंग के जमाने से थी। कहा तो ये भी जाता है कि दीपिका कुछ समय के लिए निहार के घर में रह चुकी हैं। ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग आरंभ होने तक दोनों के संबंध मधुर थे। इस फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।
महेंद्रसिंह धोनी और युवराजसिंह जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों से रोमांस करने के बाद दीपिका ने रणबीर की बाँह थामी और खुलेआम अपने प्यार का ऐलान किया। रणबीर और दीपिका को उनके परिवार वाले बेहद पसंद करते हैं।
ऐसे माहौल में दीपिका का निहार के साथ खुलेआम घूमना क्या गुल खिलाएगा, इसका पता आने वाले दिनों में चलेगा।

No comments: