Monday, March 31, 2008
ऐश्वर्या राय का घमंड
यही वजह है कि जब उससे मिलने उसकी पुरानी दोस्त स्वेता मेनन आई तो ऐश ने उससे अच्छा व्यवहार करना तो दूर उसे पहचानने से ही इंकार कर दिया. बेचारी स्वेता ऐश के इस व्यवहार से दुखी होकर वापस चली गई.
ज्ञात हो कि स्वेता और ऐश्वर्या राय दोनो ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और दोनो एक महिने की रिहर्सल के लिए गोवा के फाइव स्टार होटल में ठहरे थे और दोनो एक ही कमरे में साथ साथ थे.
इस दौरान दोनो की अच्छी दोस्ती हो गई थी. यही वजह थी कि जब वह काफी अर्से बाद सिकंदर खेर की फिल्म समर आफ 2007 की पार्टी में हिस्सा लेने आई तो वह ऐश्वर्या राय से मिलने की भी इच्छुक थी.
वह ऐश की बेताबी से प्रतिक्षा कर रही थी और जैसे ही ऐश आई तो वह उसे हैलो बोलने गई लेकिन ऐश ने कोई उत्साह नहीं दिखाया और न ही स्वेता से कोई बात की. उसने स्वेता को पूरी तरह नजरांदाज कर दिया. ऐश की इस बेरुखी से स्वेता हैरान रह गई.
Saturday, March 29, 2008
अमृता राव की नया सेक्सी लुक्स्

फैशन डिजाइनर मनिष मल्होत्रा ने फिल्म के दो गीत के लिए अमृता के लिए आकर्षक परिधान तैयार किए हैं. मनिष ने कहा कि अमृता वाकई बेहद सुंदर और अच्छी लडकी है. वे दोनो हमेशा एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे लेकिन अब जाकर काम करने का मौ
का मिला है. फिल्म में अमृता को सन 80 के दशक के पश्चिमी परिधान के साथ सजाया संवारा गया है जो कि बेहद अद्भुत लगेंगे.अमृता भी अपने इस नये रुप से बेहद खुश नजर आ रही है. फिल्म का निर्देशन नीरज वोरा कर रहे हैं और इसमें अक्षय खन्ना
और अरशद वारसी की मुख्य भूमिका है. लगता है फिल्म शार्टकट के साथ ही अमृता को भी इंडस्ट्री में सफल होने का शार्टकट समझ में आ गया है.Friday, March 28, 2008
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को ना कहा..?!
मुंबई में मराठी और उत्तर भारतीयों के बीच ठाकरे परिवार द्वारा फैलाई जा रही नफरत की आग अब फिल्म इंडस्ट्री को भी झुलसाने लगी है. फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के साथ कुछ अंतरंग दृश्यों को करने से मना कर दिया तो न सिर्फ उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हुआ बल्कि निर्माता पर उन्हें फिल्म से निकालने के लिए दबाव भी बनाया गया.अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म निर्माता ने उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया है. प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि नाना के साथ अभिनय करने से इनकार करके उनका अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए.बात सिर्फ इतनी सी थी कि फिल्म हार्न ओके प्लीज के सेट पर एक आइटम नंबर के फिल्मांकन के दौरान तनुश्री को नाना पाटेकर के साथ कुछ हॉट सीन करने थे. तनुश्री ने इसके लिए मना कर दिया. इतनी सी बात ने विवाद खड़ा कर दिया और तनुश्री के इनकार को नाना पाटेकर का अपमान माना गया.लोगों के बीच बात फैल गई और वे तनुश्री के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उतर आए. तनुश्री पर दबाव डाला गया कि वह नाना से माफी मांगें मगर तनुश्री ने कार से उतरने से इनकार कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने तनुश्री की कार को भी नुकसान पहुंचाया. बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माता ने तनुश्री को अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया है.क्या इस तरह की घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाएंगी? क्या तनुश्री के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन को आप गलत मानते हैं? कृपया नीचे दिए कमेंट बाक्स में अपनी राय लिखें.
Thursday, March 27, 2008
उर्मिला मांतोडकर और हिमेश की "कर्ज्"
तंदूरी नाइट्स नाम के आइट
म सांग को लेकर हर किसी को उम्मीद है कि हिमेश और उर्मिला की केमेस्ट्री धूम मचाएगी. उर्मिला का इस फिल्म में वही किरदार है जो सुभाष घई की कर्ज में सिमी ग्रेवाल का था.हालांकि मूल फिल्म में सिमी पर कोई गाना नहीं फिल्माया गया था मगर हिमेश की कर्ज में उर्मिला बाकायदा सेक्सी आइटम सांग करेंगी और दूसरे हिस्से में एक अधेड़ उम्र की महिला के रोल में नजर आएंगी.
उर्मिला के लुक पर खास मेहनत की जा रही है और जाहिर सी बात है कि यह फिल्म का सबसे अहम हिस्सा होगा. उनके लुक पर मनीष मेहरोत्रा ने काम किया है.
बहरहाल, उर्मि से हिमेश बहुत प्रभावित हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थकते... लोग हैरान हैं कि आखिर उर्मिला ने ऐसा क्या जादू कर दिया है हिमेश पर...
हमारा यह कहना है कि अगर इस बारे में कुछ पूछना ही है तो रामगोपाल वर्मा से पूछो...
Wednesday, March 26, 2008
जल्द रिलीज होगी अगली बांड फिल्म
बांड सिरीज की 22वीं फिल्म
क्वांटम आफ सोलेस का शिड्यूल इस तरह से तैयार किया गया है कि यह इस साल नवंबर के पहले हफ्ते में दुनिया भर में रिलीज हो जाए. कैसीनो रॉयल में अपना जल्वा दिखाने वाले डेनियल क्रेग ही इस बार भी जेम्स बांड का किरदार निभाएंगे. फिल्म की शूटिंग इस समय जोर-शोर से चल रही है.यह फिल्म बांड सिरीज के रचयिता इयान फ्लेमिंग की कहानी पर आधारित है. बताया
जाता है कि फिल्म को ठीक वहीं से शुरू किया जाएगा, जहां पर कैसीनो रॉयल खत्म होती है. इस फिल्म में बांड के प्रेम संबंधों को भी फोकस किया जाएगा क्योंकि इयान फ्लेमिंग ने बांड सिरीज में जासूसी कथा के साथ मानवीय रिश्तों पर भी अपनी कलम चलाई है.बहरहाल डेनियल बांड सिरीज की अपनी पहली फिल्म में ही शानदार अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. तो अब दिल थाम कर बैठ जाइये... सुना है अगली फिल्म में वे खुद को और भी जोरदार अंदाज में सामने लाने वाले हैं...
Tuesday, March 25, 2008
सलमान खान् के लिए नई हीरोयिन् चाहिये
(कर्टॆसी: वॆब् दुनिया)’लंदन ड्रीम्स’ राजकुमार संतोषी बनाने वाले थे, लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्म देने के कारण अब संतोषी को हटा दिया गया है और विपुल शाह ने मोर्चा संभाल लिया है।इस फिल्म में सलमान खान और अजय देवगन काम कर रहे हैं। इसके पहले दोनों ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम कर चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।पहले कहा गया था कि अजय देवगन को हटाकर अर्जुन रामपाल को ले लिया गया है। नायिकाओं में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के नाम सामने आए। किसी को भी समझ में नहीं आ रहा था कि कौन इस फिल्म में है और कौन नहीं?इस सस्पेंस को खत्म करते हुए विपुल ने कहा कि फिल्म में अजय देवगन और सलमान की जोड़ी यथावत रहेगी। जहाँ तक नायिका का सवाल है, इसके लिए नई नायिका का चुनाव किया जाएगा।विपुल का मानना है कि फिल्म की कहानी कुछ इस तरह की है कि नायिका के रूप में ऐसा चेहरा चाहिए, जिसकी कोई छवि न हो इसलिए वे नया और ताजगीभरा चेहरा ढूँढ रहे हैं। जिसे भी इस फिल्म में नायिका बनने का अवसर मिलेगा, उसका करियर सलमान और अजय देवगन जैसे बड़े सितारे के साथ शुरू होगा।इस फिल्म की शूटिंग जून के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इसी वर्ष विपुल की एक और बड़ी फिल्म ‘सिंह इज़ किंग’ भी प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
Monday, March 24, 2008
ब्रेंजिलिना का नया आशियाना
ब्रेड पिट और एन्जिलिना ने तय किया है कि वो फ्रांस में अपना नया जहान बसाएँगे. इस सिलसिले में दोनों ने एक प्रोपर्टी भी देखी है जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर है. इसमें लगभग पाँच एकड़ का गार्डन है जो ब्रेड के मोटरसीयिकल के शौक को पूरा करेगा.
अपनी डिलिवरी के सम्बन्ध में एन्जिलिना ने हॉस्पिटल मे बात भी कर रखी है. ब्रंजिलिना अपने इस फैसले से बहुत ही खुश हैं और उत्साहित भी हैं. एन्जिलिना तो इतनी ज़्यादा खुश हैं की उस उमंग में उन्होंने कुछ दिनों पहले एक हवाई यात्रा की और प्लेन की पायलट भी वो ख़ुद ही थी. उनके पास प्लेन चलाने का लाइसेंस है और अपने बेटे मेडोक्स के साथ उन्होंने ये यात्रा की.
हालांकि ऐसा करना उनके लिए खतरनाक था लेकिन उन्होंने इसका बहुत लुत्फ़ उठाया.
+jansatta+chandigarh+pg+10+,25+march+08.jpg)








