Tuesday, October 28, 2008

दिव्या दत्ता ने रेडी फार म्यारियेज

फिल्म 'वेलकम टू सज्जनपुर' में दिव्या दत्ता के अभिनय की काफी प्रशंसा हो रही है। इस फिल्म से दिव्या के सितारे फिर चमकने लगे हैं।
लेकिन उसके भावुक प्रशंसक उससे नाराज भी हैं क्योंकि फिल्म मे दिव्या का विवाह एक कुत्ते से किया गया था। यही वजह है कि उसके कई प्रशंसको ने उससे आग्रह किया है कि वह उनके साथ विवाह कर ले।

दिव्या ने बताया कि एक प्रशंसक ने कहीं से उसका फोन नंबर मालूम करके उसे संदेश भेजा है कि वह चिंता नहीं करे, वह उसके साथ विवाह करने के लिये तैयार है।

अब अपने प्रशंसकों से इस तरह के प्यार भरे संदेश पाकर दिव्या खुशी से फूली नहीं समा रही है।

Saturday, October 18, 2008

एंजेलिना गोद फिर माँ बन ने की फैसला की

हालीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और एक बार बन ने का फैसला किया गया है१
अक्टूबर हॉलीवुड की सुपरस्टार एंजेलिना जोली और उनके साथी ब्रैड पिट एक और बच्चा गोद लेने की योजना बना रहे हैं।वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हॉलीवुड की इस जोड़ी के पहले से ही छह बच्चे हैं। इनमें से तीन गोद लिए हुए बच्चे हैं।अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम 'द टुडे' के दौरान जोली ने माना कि वे दोनों एक और बच्चा गोद लेना चाहते हैं। इसके लिए वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Saturday, October 11, 2008

करीना कपूर की फैश्‍ान वेब साईट

बालीवुड की फैशन क्‍वीन करीना कपूर अब मैडोना की राह पर चलने वाली है, वे आधुनिक फैशन पर अपना फैश्‍ान पोर्टल लांच करने वाली है।
करीना ने इस बारे में बताया '' यह पोर्टल पूरी तरह फैशन पर आधारित होगा। इसमें न केवल मेरे फैश्‍ान ट्रेन्‍डस होंगे बल्कि पूरे विश्‍व में चल रहे फैशन ट्रेन्‍डस भी होंगे।''
लददाख में आमिर खान के साथ '3 इडियटस' की शुटिंग कर रही करीना ने क‍हा कि वे हमेशा से फैशन के प्रति जागरूक रही है। उन्‍होंने अपनी कई फिल्‍मों की ड्रेस खुद ही डिजाइन की है।करीना के प्रवक्‍ता ने बताया कि उन्‍हें फैशन जगत के बारे में काफी जानकारी है इस पोर्टल के माघ्‍यम से वे अपना ज्ञान दर्शकों में बांटेगी।

Thursday, October 9, 2008

अमृता राव को नॅशनल अवार्ड चाहिए !!!

बॉलीवुड में अपनी सफलता का आनंद मना रही अमृता राव ‘वेलकम टू सज्जनपुर" की सफलता से काफी खुश हैं। सबसे अधिक खुशी अमृता को इस बात की है कि माधुरी के बाद एम एफ हुसैन साहब का दिल उस पर लट्टू हो गया है।

‘वेलकम टू सज्जनपुर" में कुम्भारिन के रूप में मटका बनाती अमृता को इन दिनों अपने आपसे काफी मोहब्बत हो गई है क्योंकि उनके इस रूप को हुसैन साहब ने अधिक सराहा है।


इस बारे में अमृता का कहना है, “हुसैन साहब को कुम्भार जाति से विशेष प्रेम है यही वजह है कि अपनी पहली फिल्म ‘गजगामिनी" में उन्होंने इसे काफी खूबसूरती से दर्शाया था।“


श्याम बेनेगल की अधिकतर फिल्मों को अब तक राष्ट्रीय पुरस्कार से सराहा गया है तो क्या कॉमेडी में उनके पहले प्रयास को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा ? “श्याम बाबू के साथ काम करना ही मेरे लिए असली पुरस्कार रहा।


विशेष रूप से कमला के किरदार को जीवित करना मेरे लिए आनंददायक रहा। राष्ट्रीय पुरस्कार हमारे देश का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट होना ही हर कलाकार के लिए बहुत बडी बात है।


अगर अमृता, आप राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नहीं भी नॉमिनेट हुई तो कोई बात नहीं क्योंकि आप ऑलरेडी राष्ट्रीय कलाकार हुसैन साहब की नज़रों में बेहतरीन अदाकारा के तौर पर नॉमिनेट हो चुकी हैं।

Monday, October 6, 2008

अभिषेक बच्चन "द्रोण" प्रीमियर ग्यालरी




















Premiere of Drona

करीना निर्माता बनेगी

करीना ने कहा है कि फिल्म निर्माण का उनका अभी कोई इरादा नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इस बात पर काफी चर्चा चल रही थी कि वे फिल्‍म का निर्माण करने जा रही है।

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने भी इसे अफवाह बताते हुए कहा, "करीना अभी कई फिल्में कर रही हैं। अगले दो वर्षो तक उनके पास काफी काम है। ऐसे में उनके पास अपनी निर्माण कंपनी शुरू करने के लिए वक्त ही कहां है।"


हाल ही में चर्चा गर्म थी कि करीना खुद की निर्माण कंपनी शुरू करने की तैयारी कर रही हैं और उनकी पहली फिल्म निर्देशक लवली सिंह करेंगे और करीना उसमें मुख्य भूमिका निभाएंगी और फिल्म में करीना के साथ सैफ अली खान भी होंगे।


चर्चा यह भी हो रही थी कि करीना को आर. के. बैनर से अलग कर दिया गया है इसलिए वे अपनी अलग निर्माण कंपनी शुरू करने की योजना बना रही हैं।

Monday, September 29, 2008

जेनिलिया डिसौजा ओउर रितेश एफैर

फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से सुर्खियों में आई अभिनेत्री जेनेलिया डी सूजा ने अभिनेता रितेश देशमुख के साथ उनके संबंधों के बारे में उड़ रही खबरो को अफवाह बताते हुए कहा कि रितेश उनके केवल अच्छे दोस्त हैं।

गौरतलब है कि जेनेलिया पहली बार रितेश के साथ ही 'तुझे मेरी कसम' फिल्म में नजर आई थीं। उसके बाद उन दोनों ने 'मस्ती' फिल्म में भी एक साथ काम किया था।

जेनेलिया ने एक साक्षात्‍कार में कहा, "मैं इन दिनों अकेली हूं। रितेश केवल मेरा दोस्त है। हमलोग कभी-कभी मिलते भी हैं लेकिन मुझे यह नहीं पता है कि रितेश के साथ मेरे संबंधों को लेकर कहां से अफवाहें उड़ी। "

जेनेलिया बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कहा, "जब मैं छोटी थी तो उस समय मैंने अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन की शूटिंग की थी।"

हिंदी फिल्मों के अलावा जेनेलिया तमिल और तेलुगू फिल्में भी कर रही हैं। वैसे उनकी लोकप्रियता 'जाने तू या जाने ना' से ही बड़ी, इस फिल्‍म में इमरान खान उनके साथ नजर आए थे।

Thursday, September 25, 2008

नया खल नायक के के मिनान

बालीवुड की आने वाली फिल्‍म द्रोण से होगी एक नए सुपर विलन की एन्‍ट्री। इस फिल्‍म में जहा एक सुपरहीरो के अवतार में अभिषेक दिखेगे, वहीं के के मेनन होंगे सुपर विलन।
बालीवुड में इस समय कामेडी और हल्‍की फुल्‍की फिल्‍मों का दौर चल रहा है। द्रोण इस दौर को तोड़ने का प्रयास करेगी। हिंदी फिल्‍मों में पहले अच्‍छे और बुरे के बीच संघर्ष को कहानी का केन्‍द्र बनाया जाता था। द्रोण यह दौर वापस लाने का प्रयास करेगी।
अगर फिल्‍मों के इतिहास में देख्‍ो तो कर्ज ने जुदा ( प्रेम नाथ), मि। इंडिया ने मुगैम्‍बो (अमरीश पुरी), कर्मा से डा डांग (अनुपम खेर), राम लखन से बैड मैन (गुलशन ग्रोवर) जैसे खलनायको को एन्‍ट्री दी है।
अब द्रोण से भी कयास लगाया जा रहा है यह एक नए खलनायक रिज रायजदा ( के के मेनन) को स्‍थापित करेगी। इस खलनायक के गेटअप के लिए करोड़ो रूपए खर्च किए गए है।सूत्रों के अनुसार पहले इस रोल के लिए शाइनी आहूजा से बात की गयी थी, लेकिन उन्‍होंने इस रोल को ठुकरा दिया था, ताकि उनके नायक की इमेज पर आंच न आए।अब ये तो वक्‍त ही बताएगा कि बालीवुड को नया खलनायक मिल पाएगा भी या नही!

Tuesday, September 23, 2008

ऑस्कर के लिए नामांकित हुई तारे ज़मीं पर

आमिर खान ने कहा है कि ऑस्कर में भारत का नाम रोशन करने की वे पूरी कोशिश करेंगे. उनकी फ़िल्म तारे ज़मीं पर को ऑस्कर में नामांकित किया गया है.


बतौर निर्देशक 'तारे ज़मीं पर' आमिर की पहली फ़िल्म है.


मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए आमिर खान ने कहा, "दर्शकों तक व्यापक स्तर पर पहुंचने के लिए ऑस्कर समारोह एक अच्छा मौका है." उनका कहना था, "ऑस्कर या बाफ़्टा पुरस्कार ऐसे मंच हैं जहाँ से विश्व भर के दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सकती है और भारतीय सिनेमा के बारे में लोगों को जागरुक किया जा सकता है."


विदेशी भाषा की फ़िल्म की श्रेणी में अंतिम पाँच में अब तक दो ही भारतीय फ़िल्में पहुँच पाई हैं- मदर इंडिया और लगान. पुरस्कार समारोहों के बारे में आमिर का कहना था, "पुरस्कार हासिल करना मेरे लिए कभी प्राथमिकता नहीं रही. मैने दर्शकों के लिए फ़िल्म बनाई और उनका फ़ैसला ही मेरे लिए मायने रखता है."


पिछले साल आई फ़िल्म 'तारे ज़मीं पर' बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कामयाब रही थी और आलोचकों ने भी इसे सराहा था. आमिर खान ने इस बात से इनकार किया कि वे भारतीय फ़िल्म पुरस्कारों का तिरस्कार करते हैं. उनका कहना था, "लगान को कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे. मैं उम्मीद कर रहा हूँ कि तारे ज़मीं पर को भी पुरस्कार मिलेंगे. मुझे हाल ही में चेन्नई में एक पुरस्कार दिया गया था, उस समय मैं बहुत भावुक हो गया था."


आमिर खान आम तौर पर फ़िल्म पुरस्कार स्वीकार नहीं करते और न ही ऐसे समारोहों में जाते हैं. तारे ज़मी पर के संदर्भ में आमिर ने कहा कि ऑस्कर को देखते हुए उन्हें अमरीका में फ़िल्म का प्रोमोशन करना पड़ेगा,अच्छा पब्लिसिस्ट ढूँढना होगा और लॉस एजेंलेस और न्यूयॉर्क में स्क्रिनिंग आयोजित करना होगी.

आमिर का कहना था कि लगान के समय ये सब करना आसान था क्योंकि उन्होंने चार साल का ब्रेक लिया था लेकिन इस समय वे ग़जनी और थ्री इडियट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं.
(कर्टेसी: बी बी सी हिंदी)

Thursday, September 18, 2008

रिया सेन को मिलगया देवानंद की फिल्मों का चान्स

देवानंद ने अपनी फिल्म चार्जशीट में रिया सेन को एक दमदार भूमिका के लिये लिया है, देवानंद अपनी फिल्‍मों के जरिए कई सारी हिरोइनों को मौका दे चुके है। प्रतिभाशील अभिनेत्री तब्‍बू को भी देवानन्‍द ने पहली अपनी फिल्‍म के जरिए बालीवुड में आने का मौका दिया था।
देवानन्‍द रिया सेन की नानी सुचित्रा सेन और मां मुनमुन सेन तक के साथ अभिनय कर चुके हैं। अव वे रिया के साथ अभिनय करेंगे।देवानंद ने कहा कि रिया उनकी फिल्म में काम कर रही है। वह बेहद आकर्षक और सुंदर लडकी है। उसकी नानी व मां सभी बेहद सुंदर हैं। देवानंद ने कहा कि वे चार्जशीट के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दे सकते।
चार्जशीट एक रहस्यमय फिल्म है। रिया के इसमें कई अच्छे डांस सीन है। देवानंद स्वयं इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका कर रहे हैं. इसकी पंचगनी में शीघ्र शूटिंग होने वाली है।