Monday, December 17, 2007

दीपिका प‌दुकॊनॆ को छान्स् मिला है रितिक् रोशन का ‘कृष 2’ में


इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले समय दीपिका का ही होगा। एक ही फिल्म करने के बाद सभी नायक, निर्देशक और बड़े बैनर्स ‍दीपिका को साइन करने के लिए उतावले हो रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दीपिका राकेश रोशन की फिल्म ‘कृष 2’ में दिखाई देगी। राकेश और दीपिका के बीच बातचीत चल रही है और उम्मीद की जाती है कि दर्शकों को रितिक और दीपिका की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। राकेश रोशन इस समय फिल्म को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। दीपिका इस समय यशराज फिल्म्स की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ काम कर रही है। सैफ अली खान भी एक फिल्म के लिए दीपिका को साइन करने की कोशिश कर रहे हैं।

Saturday, December 15, 2007

शिल्पा शेट्टी व‌र्स‌स् स्टारडस्ट






बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने फिल्म पत्रिका स्टारडस्ट को उनकी निजी जिंदगी पर कुछ लेख प्रकाशित करने से रोकने संबंधी बम्बई उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को हटाने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत और न्यायमूर्ति पी. सत्यशिवम की पीठ ने हालाँकि उच्च न्यायालय से 2001 में शिल्पा के पत्रिका के खिलाफ दायर 20 करोड़ रुपए के मानहानि के मुकदमे को खत्म करने से जुड़ी संभावनाएँ तलाशने को भी कहा। पत्रिका कुछ अभिनेताओं और एक विवाहित व्यक्ति के साथ शिल्पा शेट्टी के कथित रिश्तों पर कुछ लेख प्रकाशित करना चाहती थी, जिसके खिलाफ बॉलीवुड अभिनेत्री 12 जनवरी 2001 को बम्बई उच्च न्यायालय की एकल पीठ से अंतरिम आदेश हासिल करने में कामयाब रही थीं। न्यायाधीश ने प्रथम दृष्टया माना कि ये लेख अभिनेत्री की निजी जिंदगी से जुड़े हैं और प्रकृति में मानहानिपूर्ण हैं। पत्रिका के प्रकाशक मैग्ना पब्लिशर्स लि. ने एकल पीठ के इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय की खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया जिसने उनकी अपील खारिज कर दी। इसके बाद प्रकाशन कंपनी ने उच्चतम न्यायालय से गुहार लगाई थी।

Friday, December 14, 2007

प्रियंका चोपड़ा का ‍हॉलीवुड आफ‌र्










बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि भारतीय फिल्मों को अब वैश्विक रूप से सराहना मिल रही है। यहाँ के अभिनेताओं को अब हॉलीवुड से प्रस्ताव मिल रहे हैं। उन्होंने कहा भारतीय फिल्म उद्योग ने बाधाओं को तोड़ा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। विदेशों में आमदनी और दर्शकों की संख्या बढ़ी हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें हॉलीवुड से कुछ प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन वे उन प्रस्तावों को ही स्वीकार करेंगी, जो उन्हें कुछ रोमांचित करेंगे। इस बॉलीवुड अदाकारा ने कहा मैं किसी भी क्षेत्र में किसी भी भाषा की किसी भी फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हूँ। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक द्विभाषी फिल्म छोड़ी है, जिसकी पटकथा बेहद रोचक थी, लेकिन उसकी तारीखें पूर्व में साइन की गई फिल्मों की तारीखों से मेल खा रही थी।

Thursday, December 13, 2007

शोएब अख्तर का पॆहला फिलिम् होगी ‘मैं और मेरी हिम्मत’


पिछले दिनों पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड की एक फिल्म का प्रस्ताव मिला है, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी देने से उन्होंने इंकार कर दिया था। अब यह राज खुल गया है। शोएब रोमांस और हास्य से भरी फिल्म ‘मैं और मेरी हिम्मत’ में नायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म में शोएब की नायिका बनेगी हंसिका मोटवानी, जिन्हें दर्शक ‘आपका सुरूर’ में देख चुके हैं। फिल्म की निर्माता निशा है और इसका निर्देशन संघमित्रा चौधरी करेंगे। फिल्म की शूटिंग जनवरी में आरंभ होगी। फिल्म निर्मात्री का कहना है कि शोएब अपनी भूमिका में बिलकुल फिट बैठेंगे और यह रोल उनकी छवि के एकदम विपरीत है। शोएब ने ‘मैं और मेरी हिम्मत’ फिल्म की पूरी पटकथा सुनी और अपना रोल समझने के बाद ही फिल्म के लिए हामी भरी। शोएब को इसके पूर्व महेश भट्ट ने ‘गैंगस्टर’ के लिए साइन करना चाहा था, लेकिन तब बात नहीं बनी थी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के कुछ क्रिकेट खिला‍ड़ी भी संक्षिप्त भूमिका निभाएँगे।

ऎक्स्पॊस् कॆ लियॆ तैयार है अमृता राव्


’इश्क विश्क’, ‘मैं हूँ ना’ और ‘विवाह’ जैसी हिट फिल्म देने के बावजूद अमृता राव का करियर जहाँ का तहाँ है। बड़ी फिल्म न मिलने के कारण उसे छोटी फिल्मों में ही काम करना पड़ रहा है। अमृता को लगा कि शायद वह उतनी हॉट और ग्लैमरस नहीं लगती, इसी वजह से उसके करियर की गाड़ी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमृता ने आने वाली फिल्म ‘माय नेम इज़ एंथोनी गोंसाल्विस’ में ग्लैमरस रोल किया है। खुद सलमान ने पिछले दिनों अमृता राव को फोन लगाकर उसके ग्लैमरस लुक की तारीफ की। अमृता ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उसे फिल्मों में अंग प्रदर्शन से परहेज नहीं है, बशर्ते इस तरह के दृश्यों की पटकथा में मांग हो। देखना है कि अब फिल्म निर्माता अमृता की इस बात की ओर ध्यान देते हैं या नहीं।

Wednesday, December 12, 2007

शाहरुख खान् की क्रिकेट टीम का नाम् है "एसआरके 11"



‘चक दे इंडिया’ करने के बाद शाहरुख खान का रूझान खेलों के प्रति बढ़ गया है। अपने कॉलेज के दिनों में हॉकी खिलाड़ी रह चुके शाहरुख ने पिछले दिनों कई क्रिकेट मैच स्टेडियम में जाकर देखे। बाद में उन पर आरोप भी लगे कि वे अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए क्रिकेट का इस्तेमाल करते हैं। शाहरुख ने इसके बाद फैसला कर लिया कि वे स्टेडियम जाकर मैच नहीं देखेंगे। खबर है कि पिछले दिनों एक उद्योगपति ने शाहरुख के सम्मुख प्रस्ताव रखा है कि वे अपना नाम ए‍क क्रिकेट टीम को दें। इस टीम को ‘एसआरके 11’ नाम से जाना जाएगा। खेल खिलाड़ी खेलेंगे और नाम शाहरुख का रहेगा। शाहरुख का नाम जुड़ा होने से यह टीम तुरंत लोकप्रिय हो जाएगी। फिलहाल शाहरुख ने हाँ या ना कुछ भी नहीं कहा है। क्रिकेट के साथ शाहरुख अब स्कवॉश भी पसंद करने लगे हैं।

Tuesday, December 11, 2007

ऐश्वर्या राय : चित्र यात्रा

जोधा अकबर (2008)
प्रोवोक्ड (2007)
गुरु (2007)
धूम-2 (2006)
उमराव जान (2006)
द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस (2006)
बंटी और बबली (2005) - (मेहमान कलाकार)
शब्द (2005)
रैनकोट (2004)
बल्ले बल्ले! फ्रॉम अमृतसर टू एल.ए. (2004)
क्यूँ! हो गया ना (2004)
खाकी (2004)
कुछ ना कहो (2003)
दिल का रिश्ता (2003)
चोखेर बाली (2003)
शक्ति - द पॉवर (2002) - (मेहमान कलाकार)
देवदास (2002)
23 मार्च 1931 शहीद (2002) - (मेहमान कलाकार)
हम किसी से कम नहीं (2002)
हम तुम्हारे हैं सनम (2002) - (मेहमान कलाकार)
अलबेला (2001)
मोहब्बतें (2000)
ढाई अक्षर प्रेम के (2000)
हमारा दिल आपके पास है (2000)
जोश (2000)
मेला (2000) - ( मेहमान कलाकार)
ताल (1999)
हम दिल दे चुके सनम (1999)
आ अब लौट चलें (1999)
..और प्यार हो गया (1997).

Monday, December 10, 2007

दीपिका पादुकोण की पढ़ाई ...!!!?






(क‌र्टॆसी : वॆब् दुनिया )

दीपिका पादुकोण अब बहुत बड़ी स्टार बन गई है। यदि वह पढ़ाई न भी करें तो कोई हर्ज नहीं है क्योंकि ज्यादातर लोग पढ़ाई इसीलिए करते हैं ताकि वे नौकरी पा सकें। दीपिका ने फर्स्ट ईयर पास किया और उसके बाद वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गई। दीपिका अब अपनी डिग्री पूरी करना चाहती है। दीपिका का कहना है कि उसने पढ़ाई कभी भी कमाई करने की दृष्टि से नहीं की। उसका मानना है कि पढ़ाई से आदमी की सोच में परिपक्वता आती है। दीपिका को दो परीक्षा पास करनी है और वह ‍डिग्रीधारी बन जाएगी। इसलिए उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया है।

Monday, December 3, 2007

शिल्पा शेट्टी ने सनी का साथ दिया है

(कर्टॆसी : वॆब् दुनिया )वक्त बुरा चल रहा हो तो सभी मुँह मोड़ लेते हैं। सनी देओल इन्हीं हालातों से गुजर रहे हैं। सनी के साथ नायिकाएँ काम नहीं करना चाहती है, क्योंकि इस समय सनी का करियर बुरे दौर से गुजर रहा है। वे सनी के सामने कहती है कि वे उनकी फिल्म जरूर करेंगी, लेकिन बाद में कोई न कोई बहाना बना देती है। सनी को फिल्म उद्योग का अच्छा-खासा अनुभव है और वे इन बहानों से अच्छी तरह परिचित हैं। नीरज पाठक के साथ सनी अपने बैनर तले एक फिल्म निर्देशित कर रहे हैं ‘द मैन’। नायिका तलाश रहे सनी को याद आई शिल्पा शेट्टी की। शिल्पा और सनी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ‘अपने’ में भी नजर आए थे। शिल्पा ने सनी की इस फिल्म में नायिका की भूमिका स्वीकार कर ली और सनी के बुरे समय में उनका साथ दिया। बॉलीवुड में शिल्पा ने अरसे बाद कोई फिल्म साईन की है। शिल्पा की दोस्ती को सनी हमेशा याद रखेंगे।

Saturday, December 1, 2007

माधुरी दीक्षित 'आजा नच ले' पर रोक लगा दी

(कर्टॆसी : वॆब् दुनिया )
माधुरी दीक्षित अभि‍नीत फिल्म 'आजा नच ले' के शीर्षक गीत में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर वर्ग विशेष के लोगों की आपत्ति के बाद उप्र सरकार ने इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।
फिल्म के प्रदर्शित होने के कुछ देर बाद ही दिल्ली में इंडियन जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और फिल्म पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की माँग की थी।
राज्य के गृह विभाग के प्रमुख सचिव जेएन चैम्बर ने बताया कि फिल्म के शीर्षक गीत में एक वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की गई है जिसे देखते हुए राज्य भर के सिनेमाघरों में तत्काल प्रभाव से इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म के शीर्षक गी
त में जाति विशेष पर की गई टिप्पणी को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है जिसके मद्देनजर इस फिल्म केप्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। चैम्बर के मुताबिक राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह को पत्र लिखकर इस फिल्म पर देश भर में रोक लगाने की माँग की है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी सिनेमाघरों सहित मल्टीप्लेक्सों में इस फिल्म के शो रोक दिए गए हैं। शो पर रोक लगाने से दर्शकों में उदासी देखी गई। गौरतलब है कि बॉलीवुड की नायिका माधुरी दीक्षित ने 'आजा नच ले' के जरिये पाँच साल के लंबे अंतराल के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की है।